Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपिता ने पुत्र की फावड़ा प्रहार कर उतारा मौत के घाट

पिता ने पुत्र की फावड़ा प्रहार कर उतारा मौत के घाट

गाजीपुर(हि.स.)। बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलशादपुर गांव में एक पिता ने फावड़ा से प्रहार करके बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिलशादपुर गांव में रहने वाले वशिष्ठ सिंह का गांव के बाहर परसा-तिराहीपुर मुख्य मार्ग पर ट्यूबवेल पर किसी बात को लेकर उसके बेटे शैलेंद्र सिंह के बीच विवाद हो गया।

बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में तमतमाएं वशिष्ठ सिंह ने पास में पड़े फावड़े से शैलेंद्र सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।

बरेसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान है। मौके पर आलाधिकारी पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि इस घटना को क्यों दिया।

श्रीराम

RELATED ARTICLES

Most Popular