Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनपिता के फिटनेस ट्रेनर से हो गया आमिर खान की बेटी को...

पिता के फिटनेस ट्रेनर से हो गया आमिर खान की बेटी को प्यार

मनोरंजन डेस्क

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिर खान निजी जिंदगी पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं, वहीं उनकी बेटी इरा खान इस मामले में बेहद बोल्ड हैं। वो अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर इजाहर करती दिख जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में लगाए गए कई कयासों के बाद हाल ही में इरा ने अपनी लव लाइफ पर खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिकरे के साथ पहली बार रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने प्यार का इजार भी कर डाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इरा के ये बॉयफ्रेंड उनके पिता के फिटनेस कोच भी रह चुके हैं। दरअसल, हाल ही में इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें कुछ तस्वीरें हैं, इन फोटोज में वो अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिकरे के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में इरा और नुपुर रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं, कभी ये दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे दिख रहे हैं तो कभी रोमांटिक लंच इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं इरा पूरी तरह से नुपुर के प्यार में डूबी नजर आ रही हैं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular