Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पिता की तहरीर पर कब्र खोदकर निकाला गया बच्चे का शव

 पिता की तहरीर पर कब्र खोदकर निकाला गया बच्चे का शव

जौनपुर(हि. स.)। खुटहन थाना क्षेत्र के बाराकलां गांव के अनुसूचित बस्ती में एक वर्षीय बेटे को ज़हर देकर मारने की शिकायत पर डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे पुलिस ने बच्चे की कब्र की खोदकर शव को निकलवाया गया।पूरे घटनाक्रम की प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी कराई । शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ चोभ सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही रहस्य से पर्दा उठेगा। उक्त गांव में 29 अक्टूबर को एक बारात आई हुई थी, जिसमें धर्मेंद्र पुत्र श्रीराम हरिजन अपने परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी की शादी में गए थे। इस दौरान उनका एक वर्षीय इकलौता पुत्र घर पर ही था । वापसी हुई तो बेटा मृत पड़ा मिला । परिजनों ने शव को श्मशान जाकर क़ब्र में दफ़न कर दिया । तीसरे दिन पिता को आशंका हुई कि बेटे की मौत जहर देने से हुई थी। घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस से शिकायत करते हुए पिता धर्मेंद्र ने पड़ोसी महिला पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया । एसओ यजुवेंद्र ने स्वजनों की तहरीर पर जिलाधिकारी से प्रकरण से पर्दा उठाने के लिए शव को कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी । डीएम के आदेश पर पांचवें दिन बुधवार को एसडीएम शाहगंज अंकित कुमार, नायब तहसीलदार अमित सिंह, सीओ चोभ सिंह की उपस्थिति में शव को कब्र से बाहर निकाला गया ।इस दौरान परिवार के सदस्य समेत गांव के ग्रामीण मौजूद रहे ।

इस संबंध में सीओ शाहगंज चोभ सिंह ने बताया कि पहले स्वजनों ने पुलिस को सूचित न कर बच्चे का शव दफ़ना दिया। बाद में शिकायत की तो शव को क़ब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular