Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनपिता इरफान खान की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे बाबिल

पिता इरफान खान की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे बाबिल

मशहूर अभिनेता इरफान खान की आज दूसरी पुण्यतिथि है। हर कोई उन्हें नम आँखों से याद कर रहा है। इस बीच इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल ने पिता इरफान खान को याद करते हुए उनकी एक तस्वीर होने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा की है और इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला भावुक नोट भी लिखा है। बाबिल ने लिखा-‘ प्रिय बाबा, मैं उस परफ्यूम को याद करने की कोशिश कर रहा हूं जिसे आप लगाते थे जब हमने नॉर्वे में लाइट डांस देखने के लिए नार्थ की यात्रा की थी। मुझे ठीक-ठीक याद है, मुझे आपकी खुशबू का अहसास है, लेकिन इसकी बाकी चीजों के बारे में याद नहीं है।’मुझे अपनी उंगलियों पर वह सनसनी याद है जब आप मेरी किस्मत बताने के लिए मेरी हथेलियों को फैलाते थे लेकिन यह मुझे अपने नाक पर आपकी मजाकिया चुटकी को भूल जाने का डर है। मैंने ऊपर वाले से रोकर विनती की है कि मेरे शरीर को यह सब भूलने मत दो, क्योकि मेरी आत्मा आपको भूलने के लिए तैयार नहीं है। मैं आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं हूं, मैं उस आइडिया के साथ खुश हूं जिसे मैं कभी नहीं मानता था। हम कभी भी लॉजिक में नहीं पड़ते थे।’ इसके साथ ही बाबिल ने एक कविता भी लिखी है ।

बाबिल का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला है। बाबिल अपने पिता इरफान खान के साथ एक खास बांड शेयर करते थे। लेकिन 29 अप्रैल, 2020 को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से 54 साल की उम्र में इरफान खान का निधन हो गया। इरफान खान के निधन के बाद से बाबिल अक्सर अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े पोस्ट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular