Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपिटाई से बचकर भाग रहे युवक की वाहन की चपेट में आकर...

पिटाई से बचकर भाग रहे युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत

मेरठ(हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। यह युवक मारपीट से बचकर भाग रहा था और सड़क पर किसी वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित एक केंटीन पर एक युवक शराब के नशे में किसी बात को लेकर हंगामा करने लगता है। इस कारण कैंटीन के कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए युवक वहां से भागने लगा तो सड़क पर एक वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कि तो पता चला मृतक कैंटीन पर हंगामा कर रहा था। कैंटीन के कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से बचने के लिए वह भागा और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे देखे तो पता चला कि आरोपित युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। बताया जाता है कि मृतक युवक नशेड़ी था और कैंटीन पर कुछ मांगने पहुंचा था।

लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार, अज्ञात वाहन से कुचल कर युवक की मौत की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुलदीप/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular