Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयपिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,388 नए मामले, 77 लोगों की...

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,388 नए मामले, 77 लोगों की मौत

-देश में रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत 
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ 12 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 388 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,12,44,786 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 77 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,57,930 तक पहुंच गई है। 

मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,87,462 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,08,99,394 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत हो गया है। 
पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्ट देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 08 मार्च को 07,48,525 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 22,27,16,796 टेस्ट किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular