Saturday, April 4, 2026
Homeराष्ट्रीयपिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,223 नए मामले, 151 लोगों की...

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,223 नए मामले, 151 लोगों की मौत

-देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96.69 प्रतिशत
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ छह लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 223 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,10,883 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 151 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,52,869 तक पहुंच गई है।

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,92,308 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,02,65,706 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.69 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्ट देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 20 जनवरी को 07,80,835 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 18,93,47,782 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular