Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयपिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,788 नए मामले, 145 लोगों की...

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,788 नए मामले, 145 लोगों की मौत

-देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96.59 प्रतिशत
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ पांच लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 हजार 788 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,71,773 पर पहुंच गई है। इस दौरान 145 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,52,419 तक पहुंच गई है। 

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,08,012 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,02,11,342 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.59 प्रतिशत हो गया है। 
पिछले 24 घंटे में 05 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 05 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 17 जनवरी को 05,48,168 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 18,70,93,036 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular