Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयपिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,899 नए मामले, 107 लोगों की...

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,899 नए मामले, 107 लोगों की मौत

 -देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 97.12 प्रतिशत 
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ सात लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 899 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,90,183 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 107 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,54,703 तक पहुंच गई है।

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,55,025 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,04,80,455 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.12 प्रतिशत हो गया है। 
पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्ट देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 03 फरवरी को 07,42,841 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 19,92,16,019 टेस्ट किए जा चुके हैं। अबतक कुल 44,49,552 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular