Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयपिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,666 नए मामले, 123 लोगों की...

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,666 नए मामले, 123 लोगों की मौत

-देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96.93 प्रतिशत 
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ सात लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 666 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,01,193 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 123 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,53,847 तक पहुंच गई है। 

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,73,740 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,03,73,606 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.93 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्टदेश में पिछले 24 घंटों में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए है। आईसीएमआर के मुताबिक 27 जनवरी को 07,25,653 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 19,43,38,773 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular