Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपिछली सरकार में आम जनता को लूट रहे थे माफिया : योगी...

पिछली सरकार में आम जनता को लूट रहे थे माफिया : योगी आदित्यनाथ

-जाति पर सियासत करती है सपा

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पाल रखे थे। वह आम जनता को लूट रहे थे। सपा जाति पर सियासत करती है। सपा ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना कर रखा था। यह लोग ओडीओपी तो नहीं दे पाये लेकिन एक जिला एक माफिया जरूर दिया। हमने माफियाओं की कमर तोड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल घोषणाएं करता है। हमारी सरकार ने 2022 में भाजपा के संकल्प पत्र में किये गए 130 वादों में से 110 के लिए इस बजट व्यवस्था की गई है। यह बजट प्रदेश के विकास और समृद्धि की कहानी को बयां करता है। इसके लिए वित्त मंत्री को बधाई। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होने दीजिए, प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी वाला राज्य बनेगा। यह तब है जब कोरोना जैसे महामारी का हमने सामना किया।

हम वित्त मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। छह वर्षों में यह बजट दोगुने से बड़ा हुआ है। छह लाख 90 हजार करोड़ से अधिक बजट पेश किया है। यह बजट यूपी की जीडीपी को प्रदर्शित करता है। ताकत को प्रदर्शित करता है। पूरी प्रतिवद्धता के साथ हर एक तबका अपना योगदान दे रहा है। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो जनता के लिए हो और भ्रस्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की होनी चाहिए।

योगी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है। हम 25 करोड़ की जनता के प्रतिनिधि के रूप में है। नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि दावोस गए होते तो 50 लाख करोड़ निवेश आता। मतलब, उन्हें भरोसा हो गया कि निवेश आ रहा है। उनकी सरकार में चचा जान विदेश गए थे। उनकी सघन तलाशी ली गयी और वह विश्वविद्यालय पहुंच ही नहीं पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष घोषणा पत्र जारी करती थी। अब वह भी संकल्प पत्र जारी करती है। पूरा नहीं करते थे। घोषणा ही रह जाती थी। तीन खिलाड़ियों के लिए घोषणा की गई थी लेकिन राशि नहीं दी गयी। हमारी सरकार आई तो उसे पूरा किया गया। हम लोगों ने 130 में से 110 संकल्पों के लिए इस बजट में व्यवस्था की है।

योगी ने कहा कि यह लोग कहते थे कि नोएडा कोई मुख्यमंत्री गया तो लौट्ता नहीं,नेता प्रतिपक्ष ने भी मान लिया था कि अब नहीं आऊंगा,मैंने कहा था की मै वापस आऊंगा। पिछली सरकारों में कर चोरी होती थी,इसके बहुत सारे नमूने आपको मिलेंगे,कैग की रिपोर्ट जैसी कई रिपोर्ट हैँ।

दिलीप शुक्ला/बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular