Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपिछड़ों, दलितों के लिए वरदान स्वरूप है योगी सरकार का बजट: नरेन्द्र...

पिछड़ों, दलितों के लिए वरदान स्वरूप है योगी सरकार का बजट: नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कुमार कश्यप ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि योगी सरकार का बजट पिछड़ों और दलितों के लिए वरदान स्वरूप है। इस बजट से प्रदेश के विकास को नयी दशा व दिशा प्रदान होगी।

उन्होंने कहा है कि पहले रही सरकारें गरीब, दलित, मजदूर, पिछड़ों की अनदेखी करती आयी हैं। जबकि योगी सरकार सर्व समाज के विकास के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध है। बीमारू प्रदेश कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ व उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सदैव अग्रसर है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने कहा कि यह बजट लोक कल्याणकारी है। यह बजट महिला, बालक, दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक सभी वर्गों की खुशहाली हेतु सबका साथ सबका विकास को दर्शाता है। इस बजट में गरीब, मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, महिलाओं के साथ-साथ उद्योग एवं कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है।

नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश को एक खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए बजटीय व्यवस्था में वृद्धि की गयी है। 2022-23 में योगी सरकार का बजट उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बृहद बजट पेश किया गया है। इस बजट में कुल 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 57 लाख रूपये की अनुमानित व्यवस्था की गयी है, जो आजाद भारत में प्रदेश के अन्दर अब तक की सबसे बड़ी बजटीय व्यवस्था है।

प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेन्स की नीति के तहत कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाये जाने हेतु पुलिस इमरजेंसी प्रबन्ध प्रणाली के अन्तर्गत यू०पी० 112 के सुदृढ़ीकरण के लिए 730 करोड़ 88 लाख रूपये की व्यवस्था व अस्त्र-शस्त्र हेतु 250 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी सरकार के रूप में योगी सरकार किसानों के लिए हितकारी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना, मुफ्त सिचाई सुविधा निरन्तर मुहैया करायी जा रही है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने बताया कि और प्रदेश की 25 करोड़ जनता के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए एक मजबूत पहल है। यह बजट पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों के लिए एक वरदान स्वरूप है, जिसमें दशमोत्तर छात्रों को छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित करने के लिए 1672 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular