Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपिकप अनियंत्रित होकर पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

पिकप अनियंत्रित होकर पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

छठ मनाने महिलाएं बरेली से औरंगाबाद बिहार लौट रही थी,पैतृक गांव में मचा कोहराम

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाफी बाईपास के समीप बुधवार को तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार 15 से अधिक मजदूर जिसमें महिलाएं भी शामिल थी घायल हो गई। घायलों की चीख पुकार पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर वाहन में दबे मजदूरों को निकाला। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान चार महिलाओं की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

बरेली जिले से बिहार के 21 मजदूर जिसमें महिलाएं ,पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। सभी छठ मनाने के लिए पिकप वाहन से मंगलवार शाम अपने पैतृक गांव औरंगाबाद दाउनगर बिहार जाने के लिए निकले थे। वाहन आज सुबह जैसे ही डाफी बाईपास पर पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार सभी मजदूर बच्चे दब गये। उनकी चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें किसी तरह निकाला। पुलिस के सहयोग से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल चार महिला मजदूरों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से दुर्घटना स्थल से हटवा कर आवागमन शुरू कराया। हादसे का कारण पिकप चालक को झपकी आना बताया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular