Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयपासवान की हालत बिगड़ी, फोर्टिस एस्कॉर्ट में भर्ती

पासवान की हालत बिगड़ी, फोर्टिस एस्कॉर्ट में भर्ती

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फेफड़ों और किडनी में परेशानी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 74 वर्षीय राम विलास पासवान को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनके इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि पासवान को कई तरह की परेशानी हैं। उनका हृदय भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, लेकिन राहत की बात ये है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। केंद्र की मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का पदभार संभाल रहे रामविलास पासवान बिहार की लोक जन शक्ति पार्टी के प्रमुख हैं। वह पिछले 32 सालों में अब तक वो 11 चुनाव लड़ चुके हैं और 9 चुनाव जीत चुके हैं। रामविलास पासवान 6 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से कई बार सांसद रह चुके रामविलास पासवान वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट से उनके भाई पशुपति कुमार पारस सांसद हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular