गोंडा सामाजिक संस्था विश्वास फाउंडेशन जिसके द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य जिले मे किये जा रहे है संस्था द्वारा गोण्डा की ऐतिहासिक धरोहर राधाकुण्ड जहाँ गंदगी का अम्बार लगा होता था ,लोग घरो का कूड़ा राधाकुण्ड मे फेकते थे ,रात मे नशेड़ियो का अड्डा बन जाता था लेकिन अब विश्वास फाउंडेशन के द्वार सफाई की मुहिम से राधाकुण्ड की तस्वीर बदल रही है राधाकुण्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा रहा है,संस्था द्वारा सप्ताह मे दो दिन सफाई अभियान की मुहिम चलाई जा रही जिसमे अन्य संगठनो के साथ आस पास के स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे है। संस्था के संस्थापक मनीष सिंह ने कहा कि हम गोण्डा की ऐतिहासिक धरोहर राधाकुण्ड को पुनः उसको खोया गौरव वापस दिलायेगे और गोण्डा का सबसे सौन्दर्यपूर्ण स्थान राधाकुण्ड को बनायेगे अध्यक्ष अलंकार सिंह ने कहा राधाकुण्ड के जीर्णोद्धार के लिये हर सम्भव प्रयास करेगे वर्षा सिंह जी ने कहा राधाकुण्ड को स्वच्छ और सुन्दर बनाने मे मै हमेशा संस्था और स्थानीय लोगो के साथ मिलकर समर्पित रहूँगी राधाकुण्ड गोण्डा की अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर है। अभिषेक दूबे जी ने कहा राधाकुण्ड को बचाना सबकी जिम्मेदारी है इस मुहिम मे आशीष सिंह ,अविनाश सिंह शिवम त्रिपाठी ,ज्ञानेन्द्र ,राहुल ,आयुष जी आदि सहयोग कर रहे है।
