शामली(हि.स.)। नगर निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से खफा होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार का विरोध करना दो कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि संगठन के अधिकृत उम्मीदवार घोषित होने के बाद पार्टी के दो कार्यकर्ता विरोध में चुनाव मैदान में उतर गए थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते ऐसे एक पदाधिकारी और एक कार्यकर्ता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इनमें व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष मित्तल और कार्यकर्ता राकेश सैनी को निष्कासित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। दोनों को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।
मोहित वर्मा/राजेश तिवारी
