Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपार्टी में हुआ विवाद, युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

पार्टी में हुआ विवाद, युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

-पुलिस ने 8 के खिलाफ लिखा मुकदमा

झांसी (हि. स.)। रक्सा थाना क्षेत्र में दबंगों ने दलित युवक को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि शराब के नशे में दोस्त और उसके साथियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रक्सा थाना क्षेत्र के खैरा गांव का शिवा अहिरवार मुम्बई में काम करता था। उसके साथ गांव का ही जयहिंद विश्वकर्मा भी काम करता था। दोनों अभी छुट्टी पर गांव आये थे। जयहिंद और शिवा की काफी अच्छी दोस्ती थी। शिवा के परिवार से भी उसके अच्छे सम्बंध थे। शिवा अपने घर पर था। आरोप है कि जयहिंद उसे घर से खेत की ओर कह कर ले गया। सूत्रों की माने तो खेत पर पार्टी हुई और वहीं शराब पीने के दौरान शिवा का विवाद हो गया। घटना में जयहिंद के साथ अन्य युवकों के शामिल होने की जानकारी मिली है।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में शराब पीने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। जयहिंद समेत उसके 7 अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular