Sunday, April 12, 2026
Homeराष्ट्रीयपार्टी को बदनाम कर रहे हैं आजाद : जयराम रमेश

पार्टी को बदनाम कर रहे हैं आजाद : जयराम रमेश

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद लगातार कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं।

जयराम ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि आजाद वर्षों तक जिस पार्टी में रहे, जहां उन्हें सब कुछ मिला। उन्हें उसी पार्टी को बदनाम करने का काम सौंपा गया है। यह उनके स्तर को और गिरा रहा है। उन्होंने कहा कि आजाद आखिर क्यों हर मिनट अपने विश्वासघात को सही ठहरा रहे हैं? उन्हें आसानी से बेनकाब किया जा सकता है, लेकिन हम अपने स्तर को नहीं गिराएंगे।

उल्लेखनीय है कि आज गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए आज कहा कि कांग्रेस उनका घर था लेकिन घर के सदस्यों ने उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। आजाद ने कहा कि कांग्रेस को कुछ चाटुकारों ने घेर रखा है। इस समय पार्टी में उन्हीं चाटुकारों की चलती है। अब यहां सच कहने वालों की कद्र नहीं है।

आजाद के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि आजाद ने कांग्रेस को धोखा दिया है क्योंकि उनका डीएनए ‘मोदी-फाइड’ है।

आशुतोष

RELATED ARTICLES

Most Popular