लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को यहां कहा कि जब तक नए मीडिया सेल का गठन नहीं हो जाता तब तक कोई भी पार्टी का प्रवक्ता नहीं है।
मायावती ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि पार्टी के मीडिया सेल का पुनर्गठन प्रस्तावित है। इस परिस्थिति में नए मीडिया सेल का गठन होने तक अब कोई पार्टी का प्रवक्ता नहीं है। अतः धर्मवीर चौधरी सहित पार्टी के जो भी लोग मीडिया में अगर अपनी बात रखते हैं तो वह उनकी निजी राय होगी, पार्टी का अधिकृत वक्तव्य नहीं।
दीपक
