Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपारिवारिक विवाद में भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या

पारिवारिक विवाद में भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या

प्रयागराज(हि.स.)। थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छबीलहा में पारिवारिक वाद-विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। उसमें अनिल श्रीवास्तव पर उनके भतीजे ने चाकू से प्रहार किया। मंगलवार को इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गयी।

दीपावली के दिन 12 नवम्बर को विवाद के दौरान अनिल श्रीवास्तव (42) पुत्र प्रेमकुमार को उनके सगे भतीजे सत्यम श्रीवास्तव ने चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दो दिन के उपचार के उपरान्त आज स्वरूपरानी अस्पताल में अनिल श्रीवास्तव की मृत्यु हो गयी। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस जब शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव लेने आयी तो ग्रामीणों ने विरोध किया। शव को उठने नहीं दिया। एसीपी हंडिया सुशील कुमार के अनुसार दोनों में पुराना विवाद बना हुआ है। समझाने बुझाने का प्रयास किया गया है।

उतरांव थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नामजद सभी चारों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

विद्या कान्त/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular