-अमेठी में स्मृति ईरानी ने रोडवेज बस अड्डे का उद्घाटन एवं जन स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ
– लगभग 272 करोड़ की लागत की 50 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
अमेठी (हि.स.)। केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बगैर नाम लिए राहुल गांधी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि जो अमेठी में पारिवारिक रिश्तों की दुहाई देते थे। उन्होंने कभी भी अमेठी की गरीब जनता ,अमेठी के विकास की बातें सदन में नहीं उठाई। जिसके लिए अमेठी लोक सभा क्षेत्र के लोग बरसों बरस तक तरसते रह गए।
अपने एक दिवसीय दौरे पर रविवार को अमेठी में स्मृति ईरानी तिलोई विधानसभा पहुंची हुई हैं । जहां उन्होंने तिलोई में बने 53 लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित बस अड्डे का उद्घाटन किया। इसी के साथ 272 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 50 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।
इसके बाद उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि योगी सरकार की काम के प्रति सक्रियता इस बात को प्रदर्शित करती है कि 9 महीने के अंदर तिलोई में एक भव्य बस अड्डा बनकर तैयार हो गया मुझे इस बात की खुशी है कि आज तिलोई में मेडिकल कॉलेज बन रहा है और एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट भी यहां स्थापित हुआ है ।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेठी से रिश्तों की दुहाई दी जाती रही पर यहां के लोगों की बात सदन तक में नही उठाई गई। अमेठी कई वर्षों तक तमाम समस्याओं से जूझती रही पर जिसको उसने चुनकर सदन में भेजा । जनता यहां यह सोचती थी कि आखिर हमारी बातें कब सदन में उठेंगी ।
इससे उपरांत स्मृति ईरानी ने तिलोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन स्वास्थ्य मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया वहीं पर स्वास्थ्य मेले में लगे विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया । किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के डॉक्टरों का एक बड़ा पैनल स्वास्थ्य मेले में अमेठी की जनता के स्वास्थ्य की जांच कर रहा है। जहां पर भारी संख्या में पहुंचे मरीजों से केंद्रीय मंत्री ने मिलकर चिकित्सा सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली। संपूर्ण कार्यक्रम में तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह एवं जनपद के आला अधिकारी मौजूद रहे।
