Friday, February 13, 2026
Homeखेलपापा धोनी और बाइक राइड्स को मिस कर रहीं जीवा

पापा धोनी और बाइक राइड्स को मिस कर रहीं जीवा

खेल डेस्क

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटर नेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने 15 अगस्त शाम को इंस्टाग्राम पर अपना फेवरेट गाना पोस्ट कर ऐलान कर दिया कि उन्हें सात बजकर 29 मिनट से रिटायर्ड समझा जाए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कहा कि अब भारतीय क्रिकेट को उनकी अहमियत का पता चलेगा। धोनी के रिटायरमेंट के फैसले से हर कोई हैरान था और अब सभी अपने फेवरेट क्रिकेटर को मिस कर रहे हैं। मिस करने वालों लोगों में उनकी प्यारी बेटी और सोशल मीडिया स्टार जीवा भी है। उनके अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई है जिसमें उनके साथ उनके पापा एमएस धोनी दिख रहे हैं।
धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह पहली फोटो शेयर हुई है। इसके कैप्शन में धोनी के बारे में लिखा गया है, ’मिस यू एंड बाइक राइड्स।’ फोटो में जीवा एक बैग के ऊपर बैठी दिखाई दे रही हैं, वहीं धोनी उनके साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को जीवा और धोनी दोनों के ही फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। धोनी के अलावा साक्षी और जीवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर मस्ती के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जीवा सोशल मीडिया पर भारत की सबसे फेमस सिलेब्रिटी किड्स में से एक हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जिससे पता चलता है कि वो कितनी फेमस हैं। यह अकांउट उनके माता-पिता साक्षी और धोनी ही चलाते हैं।
अभी हाल में जीवा धोनी एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गईं थीं। दरअसल इस फोटो में उनकी गोद में एक बच्चा दिखाई दे रहा था। हर कोई अंदाजा लगा रहा था कि धोनी और साक्षी के घर एक और नया मेहमान आया है। इसके अलावा कई फैन्स यह भी कह रहे थे कि यह बच्चा हाल ही में पिता बने हार्दिक पांड्या का है। हालांकि साक्षी ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular