Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपानी के संकट से जूझ रहा कानपुर दक्षिण के कई मोहल्ले

पानी के संकट से जूझ रहा कानपुर दक्षिण के कई मोहल्ले

कानपुर (हि.स.)। गर्मी का मौसम अभी आया नहीं है। लेकिन दक्षिण जिले के कुछ ऐसे मोहल्ले हैं, जो अभी से पानी के संकट से जुझने लगे। इसकी वजह यह बतायी जा है कि बीते तीन दिन से बैराज प्लांट से पानी की सप्लाई नहीं की गई है। दूसरी वजह यह भी है कि गुजैनी वाटर वर्क्स से भी पानी आना बंद हो गया, जिससे शहर के दक्षिण क्षेत्र में जल का संकट गहराया गया है।

बर्रा दो में जल निगम की फीडर लाइन क्षतिग्रस्त होने से दक्षिण के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बन्द थी। दूसरी ओर रामगंगा नहर से निचली नहर में पानी न छोड़े जाने से गुजैनी पंपिंग स्टेशन में भी पानी नहीं पहुंचा। गंगा बैराज प्लांट से दक्षिण के कई मोहल्लों में जलापूर्ति होती है, जिसमें लगभग पांच लाख से अधिक लोगों तक बैराज का पानी पहुंचता है। पानी सप्लाई न होने से शहर दक्षिण के कई मोहल्लों के लोग प्रभावित हुए।

जलकल अवर अभियंता अश्वनी यादव ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात हुई है। गुरुवार को शास्त्री चौक से पटेल चौक के बीच बर्रा दो में सड़क धंस गई थी। जहां जल निगम ने बैराज प्लांट से दक्षिण की जलापूर्ति बंद होने के बाद शुक्रवार को गड्ढा खुदवाया तो पता चला कि उनकी फीडर लाइन के ऊपर से नगर निगम का क्रास नाला गुजरा है, जिसकी एक दीवार ढहने से फीडर लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। अवर अभियंता ने बताया कि सोमवार दोपहर तक जलापूर्ति बहाल हो सकती है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular