Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपांच साल में ट्रेलर देखा, इस बार फाइनल दिखाएंगे: केशव मौर्य

पांच साल में ट्रेलर देखा, इस बार फाइनल दिखाएंगे: केशव मौर्य

औरैया (हि.स.)। इटावा जिले के भरथना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे के समर्थन में बुधवार को प्रचार करने पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा पांच वर्ष में तो आपने सिर्फ ट्रेलर देखा है। इस बार सरकार बनने पर फाइनल भी दिखाएंगे।

भरथना क्षेत्र के बकेवर में चुनावी जनसभा में मौर्य ने कहा कि योगी सरकार में किए गए विकास कार्य ट्रेलर थे। इस बार पार्टी की सरकार बनने पर फाइनल दिखाएंगे। उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular