Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, न्यायालय ने जेल...

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, न्यायालय ने जेल भेजा

फर्रुखाबाद (हि.स.)। कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत 0 5 वर्षीय मासूम बच्ची के दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने 14 दिन की रिमांड पर जिला जेल भेज दिया है।

21 सितम्बर को 05 साल की माशूम बच्ची को बाजरे के खेत में ले जाकर एक युवा दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला था। बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी। जिसे लेकर मासूम के मां-बाप कंपिल थाने पहुंचे थे। इतने गंभीर अपराधिक प्रकरण को भी पुलिस ने उस समय गंभीरता से न लेकर काफी देर तक टालने का प्रयास किया था। लेकिन दुष्कर्म पीड़ित की बिगड़ती हालत देख और मीडिया को जानकारी मिल जाने के बाद पुलिस ने आरोपी गुरनाम उर्फ ऋषभ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर बच्ची को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया था। जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक होते देख उसे उसी समय लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। इसके बावजूद भी कुछ पुलिस के चहेते दलाल इस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करने में जुट गए थे।

मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित हो रही खबर का संज्ञान लेकर अधिकारियों के कड़े निर्देश मिलने के उपरांत थाना पुलिस हरकत में आई। उसने पहले से ही ज्ञात सूत्रों का सहारा लेकर दुष्कर्म आरोपी गुरनाम उर्फ ऋषभ को आसानी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी कायमगंज लाया गया। जहां से परीक्षण उपरांत उसे दंडाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular