Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपांच नदियों के पवित्र संगम पंचनद धाम पर भोर से ही श्रद्धालुओं...

पांच नदियों के पवित्र संगम पंचनद धाम पर भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा

औरैया (हि.स.)। पवित्र संगम पंचनद धाम पर कार्तिक पूर्णमासी महापर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु पवित्र नदी में डुबकी लगा रहे हैं।

कार्तिक पूर्णमासी को आस्था की डुबकी लगाने के लिए संपूर्ण देश में जगह-जगह पवित्र नदियों पर स्नान पर्व किया गया। प्रदेश के पवित्र पांच नदियों का संगम है। यह तीन जनपदों औरैया, इटावा और जालौन की सरहद पर संपूर्ण विश्व का एकमात्र धार्मिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल है। यह पुरानी परंपरा निर्वाध रूप से सदियों से यहां पर चली आ रही है। उसमें दिन पर दिन अब और भी भव्यता प्रदान की जा रही है जिसको लेकर सरकार और प्रशासन बराबर चाक चौबंद है। स्नान घाटों को सुसज्जित किया गया है। इसके साथ ही मोबाइल शौचालय, मोबाइल चिकित्सा वाहन, गोताखोर, मोटर वोट की व्यवस्था की गयी।

इसके साथ ही यहां पर वर्षों से परंपरागत मेले का भी आयोजन शुरू हो गया है। इसमें दूर दराज और अन्य प्रदेशों से भी काफी श्रद्धालु आते हैं। तरह-तरह की खरीदारी करते हैं। यहां पर दूर-दूर से संन्यासियों का भी बराबर जमावड़ा देखा जाता है।

सुनील/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular