-महापरिनिर्वाण मन्दिर में पूजन के बाद निकाली शोभा यात्रा
कुशीनगर (हि. स.)। इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग कौंसिल व लाइट ऑफ बुद्ध धर्म फॉउंडेशन इंटरनेशनल के साझा तत्वावधान में बुधवार को भारत सहित पांच देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर में विश्व की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। कोविड-19 की पूर्ण समाप्ति, युद्ध रहित दुनिया, प्रत्येक नागरिक की निरोगता व स्वस्थ जीवन, पोषक आहार के लिए त्रिपिटक सूत्र का पाठ किया। पुनः शोभायात्रा निकाली और भिक्षुओं को संघदान दिया।
समूचे कार्यक्रम में भारत के अलावा थाईलैंड के नौ,म्यांमार के आठ,बांग्लादेश के दो बौद्ध भिक्षु व अमेरिका की एक उपासिका शामिल हुए। आईटीसीसी की निदेशक वाग्मो डिकसे व एलबीडीएफआई के निदेशक रंजन कुमार ने बताया कि चांटिंग की शुरुआत 22 मार्च को दिल्ली से हुआ। संकिसा,लखनऊ व श्रावस्ती में कार्यक्रम संपन्न हो चुका है।कुशीनगर के बाद वैशाली व बोधगया में चांटिंग के बाद समापन 18 अप्रैल को राजगिरि में होगा। गुरुवार को विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर धम्मयात्री वैशाली रवाना होंगे। इस दौरान एबी ज्ञानेश्वर, भंते नन्दका,डा. चरनसुट्टी,भिक्षु यावता, भंते जॉय बरुआ,भंते डा. नन्द रतन,भंते महेंद्र,भंते अशोक,फ्रा कित्तिफान,भंते माई बीक, भंते अछिन्दा,लामा कुंचोक टेंगक्योंग, लामा संदीप,रिटायर्ड थाई कांसुलेट जनरल थात्री चौवाचात ने आयोजन में सक्रिय रूप से सहभागिता की।
गोपाल
