Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पांच दिसंबर को उपचुनाव वाले क्षेत्रों में रहेगा अवकाश

 पांच दिसंबर को उपचुनाव वाले क्षेत्रों में रहेगा अवकाश

मैनपुरी, इटावा, रामपुर तथा मुजफ्फरनगर जिलों में रहेगा अवकाश

लखनऊ (हि.स.)। आगामी पांच दिसंबर को प्रस्तावित लोक सभा उप निर्वाचन-2022 एवं विधान सभा उप निर्वाचन-2022 से संबंधित जिलों में निर्वाचन के प्रयोजन के लिए मैनपुरी, इटावा, रामपुर तथा मुजफ्फरनगर जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

विशेष सचिव सामान्य प्रशासन जुहैर बिन सगीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने पांच दिसंबर को प्रस्तावित उप निर्वाचन 2022 अधीन अच्छादित 4 जिलों में अवकाश घोषित किया है। इस दौरान मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र तथा रामपुर व खतौली विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराया जाना प्रस्तावित है।

लोक सभा उप निर्वाचन-2022 एवं विधान सभा उप निर्वाचन-2022 से संबंधित जिलों में निर्वाचन के प्रयोजन के लिए मैनपुरी, इटावा, रामपुर तथा मुजफ्फरनगर जिलों के कोषागार तथा उप कोषागार भी पांच दिसंबर 2022 को बन्द रहेंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular