Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपांच दिन से गायब युवक का शव तालाब में पाया गया, हत्या...

पांच दिन से गायब युवक का शव तालाब में पाया गया, हत्या की आशंका

प्रयागराज (हि.स.)। हण्डिया थाना क्षेत्र के रघुपुर उर्फ भेषकी गांव में स्थित तालाब में गुरुवार दोपहर एक युवक का शव उतराता पाया गया। परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस कहना है कि पानी में शव पाए जाने की वजह से मौत का कारण अस्पष्ट न होने की वजह से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई इस सम्बन्ध में सराय इनायत थाने की पुलिस करेगी।

सराय इनायत थाना क्षेत्र के फतुहंवा गांव निवासी महेन्दु कुमार कनौजिया(29वर्ष) पुत्र शंकरलाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी चार वर्ष पूर्व उसे छोड़कर अपने मायके भेलसी गांव चली गई। जिसके बाद से वह अकेले रह रहा था। परिवार वालों कहना है कि वह घर से 14 जनवरी को पैदल निकला और वापस नहीं लौटा। बेटे के न पहुंचने पर उसकी मां उर्मिला समेत परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद परिवार के लोगों ने सराय इनायत थाने में 17 जनवरी को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस कहना है कि उसके परिवार के लोग उसकी लगातार खोजबीन करते रहे। इसी क्रम में गुरुवार सुबह भी उसके परिवार के लोग उसे खोजते हुए रघुपुर उर्फ भेषकी गांव में पहुंचे तो वहां स्थित एक तालाब में उसका शव उतराता हुआ पाया गया। परिवार के लोगों ने ही हण्डिया पुलिस को फोन करके सूचना दिया कि उसके बेटे का शव तालाब में पाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि उसकी मौत कैसे हुई, इस राज से पर्दा अन्त्य परीक्षण के बाद ही पाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular