Wednesday, January 14, 2026
Homeअन्यपांच जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ेगी पश्चिम रेलवे

पांच जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ेगी पश्चिम रेलवे

मुंबई(हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नंबर 02971/02972 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस स्पेशल में छह महीने की अवधि के लिए एक अतिरिक्त एसी फर्स्ट क्लास कोच जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस से 4 नवंबर 2021 से 3 मई 2022 तक और भावनगर टर्मिनस से 1 नवंबर 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09217/09218 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल स्पेशल में छह महीने की अवधि के लिए एक अतिरिक्त एसी फर्स्ट क्लास कोच जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस से 2 नवंबर, 2021 से 1 मई 2022 तक और वेरावल से 3 नवंबर, 2021 से 2 मई 2021 तक जोड़ा जायेगा।

ट्रेन संख्या 82901/82902 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस में अतिरिक्त एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच अगली सूचना तक जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त कोच मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद से जोड़ा जायेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 02480/02479 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर स्पेशल में दो अतिरिक्त एसी 3-टियर और दो स्लीपर क्लास कोच जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस से 22 अक्टूबर से 3 दिसंबर 2021 तक और जोधपुर से 21 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2021 तक निर्धारित दिवसों पर जोड़े जायेंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04708/04707 दादर-बीकानेर स्पेशल में एक अतिरिक्त शयनयान कोच जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त कोच दादर से 23 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2021 तक और बीकानेर से 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2021 तक निर्धारित दिवसों पर जोड़ा जायेगा।

ट्रेन नंबर 02971, 02972, 09217 और 09218 में एसी फर्स्ट क्लास कोचों की बुकिंग 25 अक्टूबर 2021 से नामित पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। स्पेशल ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से बोर्डिंग व यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सभी मानदंडों के पालन का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular