Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपांच किमी मैराथन में तिरंगा लेकर दौड़े पुलिस कर्मी, आरक्षी विरेन्द्र प्रथम

पांच किमी मैराथन में तिरंगा लेकर दौड़े पुलिस कर्मी, आरक्षी विरेन्द्र प्रथम

वाराणसी(हि.स.)। आजादी के अमृत महोत्सव में जिले के ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को पांच किमी0 तिरंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में 100 पुलिसकर्मियों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रतिभाग किया।

प्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में सभी मना रहे हैं। पुलिस विभाग ने इसके अतंर्गत पांच किमी0 मैराथन दौड़ का शुभारंभ आज किया गया। मैराथन प्रतियोगिता की शुरूआत हरहुआ रिंग रोड से अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रिंग रोड से जंसा रामेश्वर, पंचकोशी मार्ग रामेश्वर तिराहा तक हुई मैराथन दौड़ में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी पिण्डरा, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव, प्रतिसार निरीक्षक वाराणसी ग्रामीण एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी की।

मैराथन में प्रथम स्थान पर आरक्षी विरेन्द्र यादव पुलिस लाइन, दूसरे स्थान पर आरक्षी ओम प्रकाश, तीसरे स्थान पर आरक्षी मोनू कुमार, चौथे स्थान पर आरक्षी मधुसूदन यादव पुलिस लाइन से रहें। पांचवें स्थान पर आरक्षी सत्येन्द्र कुमार रहे। पांचों विजेताओं को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने प्रशस्तिपत्र देकर भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular