Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यपहाड़ दरकने से 10 मौत, 13 बचाए गए

पहाड़ दरकने से 10 मौत, 13 बचाए गए

सड़क से मलबा हटा, पर नहीं मिली एचआरटीसी की बस व बोलेरो

राज्य डेस्क

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर पहाड़ दरकने से हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है जबकि घायल हुए 13 लोगों को बचा लिया गया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर भेजा गया है जबकि एक कार आंशिक रूप से और दूसरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पहाड़ी से दरके मलबे की चपेट में सवारियों से भरी एक बस भी आ गई है। बताया जा रहा है बस में 24 यात्री सवार थे। मलबे में 60 से अधिक लोग दबे बताए जा रहे हैं।
रात करीब 8ः30 बजे किन्नौर के लिए जाने वाली सड़क से मलबा साफ कर दिया। अभी यातायात बहाल नहीं किया गया है। तीन छोटे वाहन व टिप्पर मिल गए हैं जबकि बस और बोलेरो नहीं मिली। माना जा रहा है कि यह दोनों वाहन मलबे के साथ सतलुज नदी में जा गिरे हैं। जिला प्रशासन समेत अन्य अधिकारी मौके पर डटे हैं। एनडीआरएफ समेत सीआरपीएफ व आइटीबीपी की टीमों ने राहत कार्य जारी रखा है। एनडीआरएफ टीम ने 13 लोगों को रेस्क्यू किया है। 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है चार लोग खुद जख्मी हालत में मलबे से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गए। बचाव कार्य जारी है, लेकिन रुक रुककर मलबा गिरने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। आइटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय के मुताबिक हादसे में करीब 60 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मृतकों में रोहित निवासी रामपुर, मीरा देवी (41) निवासी ननस्पो (किन्नौर), नितिशा सुंगरा (किन्नौर), कमलेश कुमार निवासी पीपलूघाट अर्की (सोलन), राधिका निवासी काफनू (किन्नौर), प्रेम कुमारी निवासी लाबरंग (किन्नौर), ज्ञानदासी निवासी सापनी (किन्नौर), वंशिका निवासी सापनी (किन्नौर), देवी चंद निवासी प्लींगी (किन्नौर), विजय कुमार निवासी जोल सुजानपुर (हमीरपुर) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  ‘जबराना’ में फंसे धानेपुर के एसीओ, नपना तय

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular