Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपहाड़ों पर बर्फबारी से उप्र में सुबह की बढ़ी ठिठुरन

पहाड़ों पर बर्फबारी से उप्र में सुबह की बढ़ी ठिठुरन

लखनऊ(हि.स.)। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने कारण अभी सुबह के ठंड में कमी आने के आसार नहीं है। पांच फरवरी तक यह ठिठुरन बनी रहेगी। गुरुवार को ग्यारह बजे तक बरेली का तापमान नौ डिग्री के आसपास रहा, जबकि वहां का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में गुरुवार को पूर्वांह्न 11 बजे तक प्रयागराज का तापमान 13 डिग्री, बहराइच का 12.4, गोरखपुर का 15.2 डिग्री, झांसी का 10.4, मेरठ का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में गुनगुनी धूप होने से लोगों को आंशिक राहत महसूस होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के पहले सप्ताह में सुबह और शाम को शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी का अहसास होता रहेगा।

बर्फीली हवा चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह उतार-चढ़ाव ज्यादा रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के पूर्व निदेशक डा. एके गुप्ता का कहना है कि पांच फरवरी तक वैसे मौसम साफ होने का अनुमान है। इस समय पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। जब तक यह बर्फ जमा रहेगी। तब तक पछुआ हवाओं के साथ ठंडक रहेगी। शीत लहर चलने की भी आंशका हैं।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular