Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपहल: 'मिशन मीरा की रोटी' की शुरूआत, गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध...

पहल: ‘मिशन मीरा की रोटी’ की शुरूआत, गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध करायेंगे

वाराणसी (हि.स.)। सामाजिक संस्था मीरा एजुकेशनल सोसाइटी ने गरीब परिवारों तक भोजन पहुंचाने के लिए गुरूवार से “मिशन मीरा की रोटी” की शुरूआत की।

संस्था के पदाधिकारी हिमांशु सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने अमरा स्थित नट बस्ती के गरीब और जरूरतमंद परिवारों में भोजन का पैकेट वितरित किया। हिमांशु सिंह ने बताया कि संस्था की संस्थापक मीरा सिंह की 8वीं पुण्यतिथि पर “मिशन मीरा की रोटी” की शुरुआत की गई।

संस्था अब हर माह गरीब परिवारों को नि:शुल्क भोजन का पैकेट क्षेत्रवार वितरित करेगी। इस कार्य में रुचि सिंह, सोनाली सिंह, अमित प्रजापति का भी सहयोग मिल रहा है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular