Thursday, February 12, 2026
Homeखेलपहले रुलाया, लेकिन अब न्यूजीलैंड टीम ने ऐसे जीता सबका दिल

पहले रुलाया, लेकिन अब न्यूजीलैंड टीम ने ऐसे जीता सबका दिल

खेल डेस्क

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर डब्ल्यूटीसी के खिताब पर कब्जा किया। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच में शानदार क्रिकेट देखने को मिली, जिसका लुत्फ पूरे विश्व क्रिकेट ने उठाया। बारिश के लगातार खलल के बावजूद न्यूजीलैंड रिजर्व डे के दिन टेस्ट मैच को अपने नाम करने में सफल रही। इसी बीच, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट पर डब्ल्यूटीसी फाइनल में बेहतरीन क्रिकेट खेलने के लिए भारतीय टीम का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही कीवी टीम ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए गुड लक भी किया है।

यह भी पढें : विकास में वक्फ का रोड़ा नागवार होगा!’

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular