Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपहले प्रधानमंत्री लगवाएं वैक्सीन, फिर उसे हम लगवाएंगे : तेज प्रताप यादव

पहले प्रधानमंत्री लगवाएं वैक्सीन, फिर उसे हम लगवाएंगे : तेज प्रताप यादव

मथुरा(हि.स.)। कोरोना वैक्सीन लगवाने के मामले में पहले समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के बयान ने कम हंगामा किया था कि वृंदावन में इन दिनों धार्मिक यात्रा में आए बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने यहां कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैक्सीन लगवाएं फिर वह उसे लगवाएंगे। इस दौरान उन्होंने किसानों के आंदोलन को भी समर्थन दिया है। 

दरअसल, बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, लालू प्रसाद यादव के पुत्र, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव विगत दिनों से मथुरा वृंदावन धार्मिक यात्रा पर यहां आए हुए हैं। यहां उन्होंने पूर्व की भांति नगर के मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम कृष्ण भगवान के वंशज हैं और हमारा बचपन से ही लगाव है। उनके दर्शन करने के बाद नई ऊर्जा का संचार होता है। 
जब वैक्सीन को लेकर तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि अब जब दो कोरोना टीकों को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है तो क्या वे टीका लगवाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन आ गई है, यह अच्छी बात है। अगर वैक्सीन लगाने से आदमी स्वस्थ हो जाएगा, उसको कोविड नहीं होगा तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है, लेकिन पहले प्रधानमंत्री टीका लगवाएं, उसके बाद हम भी लगवा लेंगे। साथ ही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस आंदोलन में कई किसान मर चुके हैं, कई किसानों के घरों में चूल्हा नहीं जल रहा। इसको लेकर हमने भी किसानों की आवाज बिहार में उठाया है। उन्होंने कहा कि मैं किसानों का समर्थन करता हूं, उनकी मांगों को मोदी सरकार को पूरा करना चाहिए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular