Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपहले पेपर के दिन इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

पहले पेपर के दिन इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

मुरादाबाद (हि.स.)। जिले के थाना छजलैट क्षेत्र के गांव में लगातार आत्महत्या करने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। एक दिन पूर्व एक शिक्षक ने आत्महत्या की थी। गुरुवार को एक छात्रा ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। गुरुवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हुई और आत्महत्या करने वाली छात्रा का इंटरमीडिएट का पहला पेपर था। परिजनों का कहना है कि इसी वजह से छात्रा तनाव में थी।

छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गुरुवार को इंटर का पेपर था लेकिन छात्रा का परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया। परिजनों ने जब सुबह देखा तो छात्रा घर पर ही फंदे पर लटकी थी। मां ने बेटी को फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गयी। आवाज सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गये। आनन फानन में छात्रा को लेकर परिजन निजी डाक्टर के पास पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दिये बिना ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्रा के परिजनों का कहना है की छात्रा का इंटर का पहला पेपर था जिस कारण वह तनाव में थी।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular