Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपहले की सरकारों में हो रहा था भ्रष्टाचार, अब हो रहा विकास:...

पहले की सरकारों में हो रहा था भ्रष्टाचार, अब हो रहा विकास: दिनेश शर्मा

-उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने गुरुवार को विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में गुंडाराज, भ्रष्टाचार और अपराधियों का बोलबाला था। भाजपा सरकार में चौतरफा विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। अब तक के इतिहास में सबसे अधिक शिक्षा विभाग में भर्ती की गई है। हर स्तर पर अभूतपूर्व काम किया है।

कहा कि जब 2017 में भाजपा की सरकार बनी, तब इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही थी। पहले नकल का टेंडर होता था। एक लाख 94 हजार सीसीटीव कैमरे लगाए गए। दुनिया के सबसे बड़े बोर्ड में पारदर्शिता के साथ परीक्षा हुई।

कहा कि पढ़ाई का कैलेंडर बनाया गया। समय से पढ़ाई और परीक्षा हुई। कोविड में भी ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षा की व्यवस्था बनाई गई। संस्कृत भाषा की शिक्षकों की नियुक्ति हुई। इन भाषा के छात्रों को टैबलेट दिया गया। शिक्षकों के सेवा अवधि में दो साल का विस्तार दिया गया।

डेढ़ लाख अध्यापकों के पदों का सृजन किया गया। संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया। जिन शिक्षकों की विसंगतिया हैं, उन्हें भी दूर करने की कोशिश कर रहे है। एक लाख 38 हजार बेसिक विद्यालयों का काया कल्प किया गया। जल्द ही जितने भी रिक्त पद हैं, उन्हें भर जाएगा। इतिहास में सबसे ज्यादा भर्ती शिक्षा विभाग में हुआ है।

शुल्क वृद्धि नहीं होने दिया गया। सस्ती, सुलभ और पारदर्शी शिक्षा दिया है। कोविड में भी शिक्षा चलती रही। आज देश में 100 मोबाइल बनते हैं तो उसमें से अब 70 मोबाइल यूपी में बन रहा है। चीन को छोड़ कर बड़ी संख्या में कंपनियां यूपी में आईं और बड़ा निवेश हुआ।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular