Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपहली बार हो रहा विधानसभा के साथ विधान परिषद का चुनाव :...

पहली बार हो रहा विधानसभा के साथ विधान परिषद का चुनाव : प्रमोद तिवारी

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार विधानसभा चुनाव के साथ विधान परिषद का चुनाव हो रहा है।

कहा कि 03 मार्च व 07 मार्च, 2022 को विधान परिषद के स्थानीय निकाय के चुनाव होना, यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की समझ में अब अच्छी तरह आ चुका है कि 10 मार्च, 2022 को उसका पतन होना निश्चित है और इसीलिये वह 10 मार्च के पहले विधान परिषद के स्थानीय निकाय के चुनाव सम्पन्न करा लेना चाहती है।

श्री तिवारी ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस बात का ‘‘ऐलान-ए- फैसला’’ है कि- ‘‘अब हम तो चले- कर तुम्हारे हवाले प्रदेश साथियों’’।

प्रमोद तिवारी ने जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अच्छी तरह समझ चुकी है कि 10 मार्च, 2022 के बाद प्रशासन उसके साथ नहीं होगा, और इसीलिये वह 10 मार्च के पहले विधान परिषद के चुनाव सम्पन्न कराना चाहती है। परन्तु यह दांव भारतीय जनता पार्टी के लिये उल्टा पड़ेगा।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular