Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजनपहली बार दिखेगी श्रद्धा और रणबीर की केमिस्ट्री; इस दिन होगा फिल्म...

पहली बार दिखेगी श्रद्धा और रणबीर की केमिस्ट्री; इस दिन होगा फिल्म का ट्रेलर रिलीज

लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर 23 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। पहले खबर थी कि फिल्म का ट्रेलर फिल्म पठान के साथ रिलीज होगा, लेकिन इन खबरों पर विराम लगाते हुए मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी भी शेयर की है।

रोमांटिक कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार में पहली बार रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों को बड़े परदे पर पहली बार साथ देखने लिए फैंस काफी उत्साहित लग रहे हैं।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए श्रद्धा ने इंटरेस्टिंग कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘फोटो में चीजें उतनी पास नहीं हैं जितनी वो दिखाई देती हैं।पोस्टर में दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल नजर आ रही है। श्रद्धा के कैप्शन से ये पता चलता है कि इस पोस्टर में दोनों की जो जोड़ी नजर आ रही है असल में चीजें उससे अलग हैं। यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी।

अंशिका दुबे

RELATED ARTICLES

Most Popular