Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपहली बार कानपुर देहात आ रहे प्रधानमंत्री, लाखों मतदाताओं को करेंगे संबोधित

पहली बार कानपुर देहात आ रहे प्रधानमंत्री, लाखों मतदाताओं को करेंगे संबोधित

कानपुर देहात (हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर देहात जनपद में प्रस्तावित दौरा तय हुआ है। भाजपा के जिलाध्यक्ष ने इसको लेकर प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी है।

2022 का विधानसभा चुनाव चल रहा है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार -प्रसार में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कानपुर देहात में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं । कानपुर देहात जनपद के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री का 14 फरवरी को प्रस्तावित दौरा तय हुआ है। जिसे लेकर जगह भी तय कर ली गई है और ऐसा पहली बार हुआ है जब देश के प्रधानमंत्री कानपुर देहात की धरती पर आ रहे हैं । यह उनके लिए और यहां के जनपद वासियों के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने रणनीति तय की है कि वह प्रत्येक बूथ से 100 ऐसे मतदाताओं को जो पहली बार अपना वोट देंगे, उनको इस रैली में लाना है। जिसे लेकर उनके संगठन के लोग कार्य भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि इस जनसभा में लगभग एक लाख लोगों को लाने की तैयारी की जा रही है । कोरोना गाइड लाइन को देखते हुए ऐसे परिसर का चयन किया गया है जहां पर इस भीड़ में कोरोना वायरस से बचने के नियमों को भी निभाया जा सके । प्रधानमंत्री का आगमन अकबरपुर के राजकीय महाविद्यालय के बगल में ग्राउंड में होना तय हुआ है। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह सतीश शुक्ला और मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा मौजूद रहे।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular