इस्तांबुल (हि.स.)। टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया ने इस्तांबुल में यासर डोगू रैंकिंग श्रृंखला के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।
दहिया ने रोमांचक 61 किग्रा वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान के गुलोमजोन अब्दुल्लाव को 11-10 से हराया और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अब्दुल्लाव के खिलाफ 8-10 से पिछड़ने के बाद, दहिया अपने आखिरी कदम में बेहतर खड़े हुए और स्वर्ण के साथ बाउट का अंत किया।
रवि ने इससे पहले टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में ईरान के मोहम्मदबाघेर इस्माईल यखकेशी के खिलाफ जीत हासिल की थी। रवि के अलावा, पहलवान दीपक पुनिया ने 92 किग्रा के कांस्य पदक दौर में कजाकिस्तान के एलखान असदोव को 7-1 से हराया, जबकि अमन और ज्ञानेंद्र ने भी क्रमशः 57 किग्रा और 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
सुनील
