मेरठ (हि.स.)। कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए मेरठ पहुंचीं। उन्होंने मेरठ कैंट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के पक्ष में कंकर खेड़ा मंडल के आर्य नगर कालोनी में जनसंपर्क करके मतदान की अपील की।
भाजपा नेत्री बबीबा फोगाट और भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल का मेरठ कैंट क्षेत्र में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। घर-घर जनसंपर्क करते हुए बबीता फोगाट ने कहा कि बेटियों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को फिर से चुनना होगा। भाजपा ही सुरक्षा और विकास दे सकती है। केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित के कार्यक्रम चलाए हैं और लोगों तक उनका लाभ पहुंचाया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुधारा है। माफिया के घर पर बुल्डोजर चल रहा है। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। इससे मेरठ से उच्च प्रतिभाएं निकलेंगी। भाजपा नेताओं के साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी, अशोक सबलोक, बालेश गर्ग, हिमांशु शर्मा, राजेश अरोड़ा, संगीता पंडित, राजेश खन्ना, डॉ. रोशन लाल अरोड़ा, सुमित शर्मा, सुनील वाधवा, अंकुर कुशवाह, राजकुमार शर्मा, नीरज मित्तल आदि ने भी जनसंपर्क किया।
कुलदीप
