Monday, April 6, 2026
Homeअन्यपश्चिम रेलवे : नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन

पश्चिम रेलवे : नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन

मुंबई(हि. स.)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के ज्ञानपुर रोड और हंडियाखास स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य से संबंधित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन संख्या 20934 दानापुर-उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस कुछ दिनों के लिए परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 13, 16, 20 एवं 23 फरवरी 2022 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 20934 दानापुर-उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज स्टेशनों के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर चलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए यात्रा शुरू करने की अपील की है।

दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular