Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी पहुंची,एयरपोर्ट पर स्वागत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी पहुंची,एयरपोर्ट पर स्वागत

वाराणसी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी बुधवार शाम वाराणसी पहुंची। बाबतपुर एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के साथ टीएमसी के नेताओं ने ममता बनर्जी की अगवानी की और गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट से ममता बनजी शहर के लिए रवाना हो गई। शहर में आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री दशाश्वमेधघाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। शहर में रात्रि विश्राम कर गुरूवार को रिंगरोड ऐढ़े में पूर्वाह 11 बजे सपा गठबंधन के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो में शामिल होंगी। इस दौरान उनके साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव,रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गढ़ में ममता बनर्जी पूर्वांचल में सपा के जमीन मजबूत करने के अभियान में साथ देगी। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव,एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा आदि रैली की व्यवस्था में जुटे हुए है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular