मेरठ (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश में 15 अभियान चल रहे हैं। पश्चिम उप्र में ओबीसी मोर्चा द्वारा तीन लाख सदस्य बनाए जाएंगे।
भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा की बैठक मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह ने मोर्चा के सदस्यता अभियान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा के 15 अभियान प्रदेश में चल रहे हैं।
ओबीसी मोर्चा का अपना अलग सदस्यता अभियान चल रहा है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश को तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक एक लाख 86 हजार लोगों को सदस्य बनाया जा चुका है। जल्दी ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। आने वाले दिनों में ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन सभी 75 जिलों में होंगे। प्रत्येक जिले सम्मेलन में 10 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल ने तथा संचालन रूपेंद्र सैनी ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, मंत्री मुनीश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, महेंद्र प्रजापति, मनोज पोशवाल, विकास उपाध्याय, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।
कुलदीप
