Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपश्चिम उप्र में गंगा मेले को योगी सरकार की अनुमति

पश्चिम उप्र में गंगा मेले को योगी सरकार की अनुमति

लखनऊ (हि.स.)। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में आयोजित होने वाले गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले के आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी है।

गृह विभाग की तरफ से दी गयी जानकारी में गुरुवार को बाताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के ऐतिहासिक गंगा मेला के आयोजन के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि मेले को भव्य रूप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाए। इसके बाद गृह विभाग ने आयोजन के लिए अनमुति प्रदान कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular