Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यपश्चिमी कमान के अलंकरण समारोह में नौसेना कर्मियों को दिए गए पदक

पश्चिमी कमान के अलंकरण समारोह में नौसेना कर्मियों को दिए गए पदक

– राष्ट्रपति की ओर से वाइस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह ने सम्मानित किया

– कमांडर धनुष मेनन और हरिदास कुंडु को शौर्य पदक प्रदान किए गए

नई दिल्ली (हि.स.)। पश्चिमी नौसेना कमान के अलंकरण समारोह में स्वतंत्रता दिवस 2020 और गणतंत्र दिवस 2021 पर घोषित किए गए शौर्य तथा विशिष्ट सेवा पदक नौसेना कर्मियों को प्रदान किए गए। मुम्बई में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति की ओर से फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंहने नौसेना कर्मियों को सम्मानित किया।

समारोह के दौरान कमांडर धनुष मेनन और हरिदास कुंडु एमसीए (एफडी) II को नौसेना पदक (शौर्य) प्रदान किए गए, जबकि कोमोडोर अनिल मार्या को नौसेना पदक (कर्तव्यपरायणता) से सम्मानित किया गया। रियर एडमिरल संदीप मेहता, सर्जन रियर एडमिरल आरती सरीन, कोमोडोर श्रीकान्त केसनूर, कैप्टन बीरेन्द्र सिंह बैंस, कैप्टन सुमित सिंह सोढी, कैप्टन कपिल भाटिया और एमसीपीओ I (जीडब्लू)/ मानद सूबेदार लेफ्टिनेन्ट जय सिंह को विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।

कमांडर-इन-चीफ ने गत वर्षों में शानदार सेवा और प्रदर्शन के लिए आईएनएस गोमती तथा खान-पान व्यवस्था करने वाले बेस विक्चुअलिंग यार्ड (मुम्बई) को यूनिट साइटेशन प्रदान किया। एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह ने पुरस्कृत नौसेनाकर्मियों के सभी परिजनों के योगदान की सराहना की कि उन सभी ने नौसेना में सेवारत अपने घर के लोगों को अपना कर्तव्य निभाने के लिये हमेशा प्रेरित किया और उनका समर्थन किया। अलंकरण समारोह में भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, उनके जीवनसाथी और पुरस्कृत नौसेनाकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

सुनीत/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular