Wednesday, April 1, 2026
Homeविधि एवं न्यायपश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट की बेंच बनाने को केंद्रीय मंत्री के बयान...

पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट की बेंच बनाने को केंद्रीय मंत्री के बयान के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज (हि.स.)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक अलग बेंच बनाने की केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री के बयान ने हाईकोर्ट के वकीलों में एक बार फिर आक्रोश पैदा कर दिया है।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव एक दिसम्बर को होने जा रहा है। ऐसे में बार का चुनाव लड़ने वाले वकीलों को केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री के पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट की बेंच बनाने के आश्वासन सम्बन्धी बयान ने उन्हें बैठे बैठाए एक मुद्दा दे दिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने आज केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री एसपीएस बघेल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खंडपीठ को लेकर दिये गये बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने कहा कि उच्च न्यायालय के गौरवशाली इतिहास व अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अधिवक्ताओं ने मंत्री के बयान की भर्त्सना की है।

मंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित करने का आश्वासन दिया है। जिसका वकीलों ने विरोध किया है। हाईकोर्ट के पास अंबेडकर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में हाईकोर्ट के अधिवक्ता एस के मिश्र, अनुज मिश्र, ऋतेश श्रीवास्तव, सुभाष यादव, विवेक पाल, विश्वनाथ मिश्र, अमरेंद्र राय, अमरेंदु सिंह, हरिमोहन केसरवानी, के के यादव, अनूप सिंह, कमल नारायण सिंह, अवधेश यादव, जनार्दन यादव, विनय मिश्रा, निखिल चंद्र उपाध्याय, अतुल दूबे आदि सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular