Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपश्चिमी उप्र के तीन जनपदों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की...

पश्चिमी उप्र के तीन जनपदों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना

कानपुर (हि.स.)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन जनपदों में अचानक तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली एवं ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। यह जानकारी शनिवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ अचानक मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली एवं ओलावृष्टि की संभावना है।

किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि अपनी फसलों को सुरक्षित करने का समुचित उपाय कर ले,जिससे अधिक क्षति की संभावना न रह जाय।

राम बहादुर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular